बुलंदशहर, अप्रैल 17 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि विगत मंगलवार को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने लगातार कई काल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही धमकी देने वाले आरोपी ने बताया कि वह तीन बार जेल चुका है। धमकी मिलने के बाद पीड़ित और उसका परिवार डरा हुआ है। मामले में पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...