सीतामढ़ी, अक्टूबर 7 -- डुमरा। साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां ठग ने फोन कर झांसे में लिया और पीड़ित के दो बैंक खातों से कुल 2 लाख 58 हजार 500 रुपये की निकासी कर ली।

पीड़ित का आवेदन इस संबंध में पीड़ित प्रमोद कुमार ने साइबर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। आवेदन के अनुसार, पीड़ित के एसबीआई खाते से 1 लाख 65 हजार रुपये और पीएनबी खाते से 93 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी कर निकासी की गयी।

फोन से ठगी का तरीका ठगी की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना टोल फ्री नंबर पर भी दर्ज करायी। पीड़ित ने बताया कि एक व्यक्ति ने फोन कर रुपये की मांग की थी। फोन करने वाले ने अपना नाम विजय सिंह बताते हुए खुद को इंदौर, मध्य प्रदेश का निवासी बताया। आवेदन में संबंधित मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है।

पुलिस कार्रवाई पीड़ित ने स...