अयोध्या, मई 30 -- अमानीगंज,संवाददाता। खंडासा थाना क्षेत्र के सरवनपुर मजरे अटेसर गांव में एक युवक को फोन पर गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी देना भारी पड़ गया, शनिवार को पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर युवक के विरुद्ध मारपीट और जान से मारने की धमकी का एफआईआर दर्ज किया है। घटना का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पीड़ित कौशलेंद्र कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के विजय कुमार और राधे श्याम के बीच 20 दिन पूर्व विवाद हुआ था, विवाद में वह विजय कुमार के साथ थे, राधेश्याम के साथ गांव के ही अजीत थे जो विवाद के बाद से ही धमकी दे रहे थे। 28 मई को दोपहर लगभग बारह बजे अजीत ने फोन किया और मां बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए हाथ पैर तोड़ने व जान से मारने की धमकी देकर फोन काट दिया। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने ...