फोन पर गालीगलौज के बाद वाइस मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी
रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- रुद्रपुर। कोलड़ा कीरतपुर के निवासी ने एक व्यक्ति पर वाइस मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 1999 में हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही उसकी पत्नी मायके वालों के बहकावे में आकर उससे विवाद करती थी और बिना बताए मायके चली जाती थी। छह सितंबर को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाला खुद को उसका पुत्र बता रहा था और फोन पर उसके साथ गालीगलौज करने लगा। इस पर उसने फोन काट दिया। आरोप है कि इसके बाद उसे वाइस मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने के साथ सुरक्षा की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.