कौशाम्बी, जुलाई 2 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के दानपुर गांव निवासी जय सिंह पुत्र पंचम सिंह ने बताया कि 29 जून को उनके पास अंजान नंबर से फोन कॉल आई। कॉल करने वाले ने तमाम तरह की जानकारियां मांगते हुए गाली दी। जानलेवा धमकी भी दी। इसके बाद खाते से 54 हजार 399 रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने पहले तो बैंक शाखा से संपर्क करके अपना खाता बंद कराया। इसके बाद शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी के बाबत जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। रकम वापसी का प्रयास भी किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...