बरेली, जून 28 -- मीरगंज। मीरगंज कस्बा के सुहैव को शनिवार की रात में नौ बजे फोन पर कमेंट करने को लेकर फैजान आदि से विवाद हो गया। उनका आरोप है फैजान, समीर एवं आरिस निवासी मोहल्ला सरायखाम कस्बा मीरगंज ने गाली गलौच कर उन्हें लाठी डंडों से मारपीट की। जिससे सुहैव घायल हो गए। राहगीरों के बचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...