हाथरस, फरवरी 27 -- साइबर ठगों ने लोगों से ठगी करने के नए नए तरीके इजाद कर लिए है। जिस वजह से साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। हसायन क्षेत्र के गांव रसूलपुर के एक युवक के स्मार्ट फोन पर शादी कार्ड की एक फाइल आई। फाइल पर क्लिक करते ही युवक का मोबाइल फोन हैक कर लिया गया। देखते ही देखते युवक के खाते से 4.17 हजार रुपये की रकम कट गई। पीड़ित ने साइबर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। हसायन के गांव रसूलपुर निवासी पवन कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह के मोबाइल फोन पर 25 फरवरी को एक नंबर से शादी का निमंत्रण की एपीके फाइल आई। फाइल को खोलते ही युवक के बैंक खाते से पैसे कटने लगे। देखते हुए 4.17 लाख रुपये कट गए। मोटी रकम खाते से कट जाने पर युवक परेशान हो गया। युवक ने एनसीआरपी पोर्टल पर मामले की शिकायत दर्ज करा दी। वहीं अब साइबर थाने मे...