गोरखपुर, अप्रैल 25 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कटसहरा बाजार में महिला व उसकी बेटी के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने महेता गांव निवासी पीड़िता उर्मिला देवी पत्नी रामदास गुप्ता की तहरीर पर हरेंद्र यादव, लीला देवी व खुशबू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने थाने पर दिए तहरीर में बताया कि 22 अप्रैल की शाम वह और उसकी बेटी कटसहरा बाजार में सब्जी खरीदने गई थी, इसी बीच आरोपियों ने फोन न उठाने की बात को लेकर उसे और उसकी बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...