नई दिल्ली, जुलाई 28 -- बच्चे से फोन वापस मांगना मतलब घर में चीखना-चिल्लाना, बेवजह के शोर को न्योता देना है। बच्चे फोन में इतना मशगूल हो जाते हैं कि उन्हें फोन के बाहर की दुनिया का ख्याल नहीं रह जाता है। ऐसे में जब आप उनसे फोन वापस मांगते हैं तो वो एकदम से चीखने-चिल्लाने लगते हैं और जोर-जोर से आवाज करते हैं, रोते हैं। पैरेंट्स को इस नाजुक मौके को बहुत समझदारी से हैंडल करने की जरूरत होती है। जिससे बच्चे को फोन की लत ना लगे और वो समझें कि मोबाइल कुछ देर मनोरंजन के लिए है। पूरे टाइम उसे यूज नहीं किया जा सकता है। इस बारे में डॉक्टर खुशबू बड़े ही शानदार तरीके से एक्स्प्लेन करती हैं कि बच्चे जब फोन पर एकदम बिजी होते हैं तो वो एक तरह से फुल फ्लाइट मोड पर होते हैं। गेम का नेक्स्ट लेवल, गेम का आखिरी टाइम, दोस्तों के साथ चैटिंग चल रही होती है और जब ...