नई दिल्ली, जून 23 -- OPPO ने अपने कई पॉपुलर मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की A6, A6 Pro और F33 सीरीज अब पहले के मुकाबले ज्यादा महंगी हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार इन स्मार्टफोन्स की कीमतों में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में जो ग्राहक इन फोन को खरीदने की प्लानिंग बना रहे थे, उन्हें अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। पिछले कुछ महीनों में स्मार्टफोन इंडस्ट्री में कीमतें बढ़ने का ट्रेंड देखने को मिला है। कई कंपनियां बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत, मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों और सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों का हवाला देकर कीमतों में बदलाव कर रही हैं। अब OPPO ने जिन फोन की कीमतें बढ़ाई हैं, वे कंपनी की A और F सीरीज का हिस्सा हैं। OPPO A6 Pro खरीदना अब पड़ेगा 3,000 रुपये महंगा OPPO A6 Pro फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज...