नई दिल्ली, मई 1 -- भारत में स्मार्टफोन खरीदने का लोगों का तरीका तेजी से बदल रहा है। पहले लोग फोन खरीदते समय कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर और कीमत पर ध्यान देते थे, अब वही जगह धीरे-धीरे AI फीचर्स ले रहे हैं। हाल ही में आई Flipkart और Counterpoint की एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है कि भारत में करीब 89% यूजर्स अब स्मार्टफोन खरीदते समय AI फीचर्स को ध्यान में रखते हैं। इसका मतलब साफ है कि अब सिर्फ हार्डवेयर ही नहीं, बल्कि स्मार्ट फीचर्स भी लोगों के फैसले को बदल रहे हैं। AI अब सिर्फ एक ट्रेंड नहीं बल्कि स्मार्टफोन का जरूरी हिस्सा बन चुका है। फोटो एडिटिंग से लेकर कॉल ट्रांसलेशन और बैटरी मैनेजमेंट तक, AI हर जगह यूज हो रहा है। ऐसे में कंपनियां भी अब अपने फोन में ज्यादा से ज्यादा AI फीचर्स देने पर फोकस कर रही हैं, ताकि यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस मिल सक...