नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- Nothing का स्मार्टफोन खरीदना अब आपको महंगा पड़ सकता है। एक लीक रिपोर्ट के अनुसार, नथिंग अपने चुनिंदा स्मार्टफोन की कीमतों में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। इस लिस्ट में Nothing Phone 4a Pro, Nothing Phone 4a और Nothing Phone 3a lite मॉडल शामिल हैं। एक टिप्स्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कीमत में बढ़ोतरी की जानकारी दी है। टिप्स्टर ने एक इमेज भी पोस्ट की है जिसमें अलग-अलग मॉडल की वेरिएंट वाइज कीमतों (नई/पुरानी) की लिस्ट दी है। कहा जा रहा है कि नई कीमतें 1 मई से केवल नए स्टॉक पर ही लागू होंगी। पुराना स्टॉक अभी भी पुरानी कीमतों पर ही मिलेगा, लेकिन स्टॉक खत्म होने तक। इसके बाद, नए स्टॉक की कीमतें बढ़ जाएंगी। अगर आप भी नथिंग का फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो तुरंत अपना फोन पुरानी कीमत में बुक कर लीजिए। Not...