चित्रकूट, मार्च 27 -- बांदा। संवाददाता राजापुर कस्बे से सटे पांडेय पुरवा में युवक ने खुदकुशी का वीडियो बनाकर अपने फोन के स्टेटस में लगाया और इसके बांद फंदे पर झूल गया। स्टेटस में वीडियो देख बहनों ने भाई को फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। आशंका के चलते पहुंची बहनों ने भाई को कमरे के भीतर फंदे पर लटका पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र वार्ड संख्या 13 रामनगर अंतर्गत पांडेय पुरवा निवासी नरोत्तम पांडेय का इकलौता बेटा 23 वर्षीय दुर्गेश पांडेय घर में अकेला रह रहा था। पिता नरोत्तम पांडेय अभी हाल में अहमदाबाद चले गए हैं। बताते हैं कि बुधवार को दुर्गेश ने अपने गले में फंदा लगाने के बाद खुदकुशी का वीडियो बनाया और उसे अपने मोबाइल फोन के स्टेटस में लगा दिया। इसके बाद वह फंदे पर झूल गया। गुरुवार को उस...