पीलीभीत, दिसम्बर 8 -- पूरनपुर, संवाददाता। फोन पर युवक ने युवती के साथ गाली गलौज करते हुए उसे घर से उठा ले जाने की धमकी दी। युवती के परिजनों ने युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह लगातार फोन कर उन लोगों को परेशान कर रहा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव और रुरिया तालुके गजरौला की स्वाति सिंह पुत्री पूरन सिंह ने बताया कि 21 अक्टूबर को उनके मोबाइल नंबर पर भानु प्रताप सिंह पुत्र रनवीर सिंह निवासी बिलंदपुर अशोक थाना घुंघचाई ने गाली गलौज करते हुए घर से उठा ले जाने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कितना भी खर्च हो जाए युवती को जान से मार देगा। युवती ने युवक के धमकाने की बात अपने परिजनों को बताई तो खलबली मच गई। उसके परिजनों ने भी आरोपी भानु प्रताप सिंह को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना...