देहरादून, अगस्त 31 -- देहरादून। साइबर ठगों ने एक युवती के बैंक खातों से 1.01 लाख रुपये उड़ा लिए। सेवक आश्रम रोड स्थित वैश्य नर्सिंग होम की निवासी रितिका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अगस्त की शाम करीब 4:10 बजे उनका मोबाइल अचानक बंद हो गया और सिस्टम अपडेट मांगने लगा। करीब आधे घंटे बाद जब फोन दोबारा ऑन हुआ तो पीड़िता ने पाया कि उनके बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 50 हजार रुपये'अंकित गुर्जर और 45 हजार रुपये निखिल सिंह तोमर की यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर हो चुके थे। इसके अलावा उनके यूपी ग्रामीण बैंक के खाते से भी दो बार में कुल 6 हजार रुपये अज्ञात यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर किए गए। डालनवाला थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्त...