फोनिक्स विश्वविद्यालय में दस दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू
रुडकी, अगस्त 12 -- रुड़की, संवाददाता। 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी,की ओर से फोनिक्स विश्वविद्यालय, इमलीखेड़ा में दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। इसमें प्रदेशभर के 579 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं। शिविर में कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ ही व्यवहारिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शस्त्र प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, दूरी का आकलन, फील्ड सिग्नल, आपदा प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास आदि का प्रशिक्षण शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.