साहिबगंज, जून 20 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के घाटजमनी पंचायत के सेलमपुर गांव में शनिवार की अहले सुबह पुलिस ने एक युवक का शव सड़क किनारे से बरामद किया है। मृतक युवक की पहचान सेलमपुर के बद्री प्रसाद मंडल के पुत्र शिव लाल कुमार मंडल उर्फ महंत(25) के रूप हुई। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया सड़क हादसे में युवक की मौत होने का अंदेशा है। वैसे शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही युवक के मौत की असली वजह पता चल पाएगा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सेलमपुर के पास फोनलेन सड़क किनारे ग्रामीणों ने एक बाइक काफी देर से खड़ा देखा तो संदेह हुआ। जब कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे तो देखा कि एक युवक बाइक से कुछ दूरी पर अचेत अवस्था में पड़ा है। ये खबर गांव में आग की तरह फैल गयी। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गया। परिजनों के अनुसार युवक शुक्रव...