फोटो-14: कूड़े कचरे व गंदगी से पटा पड़ा नाला
बलरामपुर, जून 2 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत पचपेड़वा के वार्ड संख्या-6 स्थित रामलीला मैदान के दक्षिणी किनारे से गुजरने वाला मुख्य नाला गंदगी और जलभराव के कारण चोक हो गया है। नाले का पानी न बहने से आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को दुर्गंध, बदबू और मच्छरों के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात से पहले नाले की सफाई नहीं कराई गई तो गंदा पानी घरों में घुस सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होगा।स्थानीय लोगों ने बताया कि यह प्रमुख नाला बाजार, रामलीला मैदान और थाना क्षेत्र से होकर गुजरता है, लेकिन लंबे समय से इसकी समुचित सफाई नहीं कराई गई। नाले में जमा कूड़ा-कचरा और गंदा पानी संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ा रहा है। वहीं, नाले पर ढक्कन न होने से छोटे पशु गिरकर मर जाते हैं, जिससे दुर्गंध और अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.