फोटो---सूखी अरिल नदी में फिर दौड़ेगी पानी की धार, पुनरुद्धार अभियान का शुभारंभ
संभल, सितम्बर 1 -- संभल में कभी क्षेत्र की जलधारा का अहम हिस्सा रही अरिल नदी को फिर से जीवंत करने की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में चल रहे एक जनपद-पांच नदियां अभियान के तहत सोमवार को अरिल नदी के पुनरुद्धार कार्य का शुभारंभ असालतपुर जारई से किया गया। अभियान के तहत नदी की जलधारण क्षमता बढ़ाने के साथ उसके प्राकृतिक प्रवाह को बहाल करने पर जोर दिया जा रहा है। तहसील चंदौसी के ग्राम अकरौली से ग्राम रहोली तक करीब 35 से 40 किलोमीटर क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली अरिल नदी के पुनरुद्धार की जिम्मेदारी उपजिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में शुरू की गई। यह भी पढ़ें- कई विभागों की सत्यापन रिपोर्ट खराब, मांगा स्पष्टीकरण राजस्व विभाग की टीम की निगरानी और समन्वय में जेसीबी मशीनों से नदी की खुदाई कराई जा रही है। साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.