कानपुर, मार्च 5 -- कानपुर, संवाददाता। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र मंडप लगाने के लिए निर्माणाधीन मकान से एक तसला मिट्टी उठाना एक परिवार को भारी पड़ गया। दबंग परिवार ने पड़ोस में रहने वाले दूसरे परिवार पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। इतना ही नहीं मां-बेटे पर साबड़ व चाकू से जानलेवा हमला कर घर में ईंट-पत्थर चलाने के साथ स्कूटी में तोड़फोड़ की। आरोपितों की दबंगई घर में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस तहरीर पर मामले की जांच कर रही है। हनुमंत विहार में रहने वाले वैभव सविता बिरहाना रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर में एकाउंटेंट है। वैभव ने बताया कि नौ मार्च को उसकी शादी है। बुधवार सुबह मंडप लगाने के लिए छोटा भाई अंकित कुछ कदम की दूरी पर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के बाहर लगे ढेर से मिट्टी लेने गया था। इस दौरान पास में रहने वाले प्लाट मालिक के रिश्तेदार ने अं...