संभल, जनवरी 29 -- एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा द्वारा फर्जी बीमा गिरोह का पर्दाफाश करने पर बुधवार को इंडिया फर्स्ट कंपनी के अफसरों ने जिले की महिला पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए पांच स्कूटियां दी हैं। कंपनी के अफसरों ने एएसपी दक्षिणी को स्कूटी की चाबी सौंपी। इससे पूर्व 24 जनवरी को भी टाटा एआईजी इंश्योरेंस एवं राउंड टेबल इंडिया के सहयोग से जिले के 15 पुलिस थानों में बाल कक्ष एवं मातृ कक्ष स्थापित कराए गए और 15 स्कूटी दी गई थीं। बुधवार इंडिया फर्स्ट कंपनी के अफसर मुंबई से संभल के बहजोई पहुंचे और अंतरराज्यीय फर्जी बीमा गिरोह का पर्दाफाश करने वाली एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा को पांच स्कूटियों की चाबी सौंपी। यह पांच स्कूटी जिले में महिला पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए दी गई हैं। इससे पहले 24 जनवरी को भी बीमा कंपनियों द्वारा जिले के 15 थानों में ...