कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर, संवाददाता। बजरिया में पुरानी खुन्नस में महिला कांस्टेबल से लूट करने वाले शातिर अपराधी ने सिलाई कारीगर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। चीख-पुकार सुन इलाकाई लोगों के आने पर आरोपित धमकी देते हुए साथियों साथ फरार हो गया। इस दौरान खून से लथपथ सिलाई कारीगर काे देख सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो वायरल आरोपित पर सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल, पुलिस घायल को इलाज के लिए भेज मामले की जांच कर रही है।बेकनगंज के मुन्नापुरवा निवासी फरहान खान सिलाई कारीगर है। फरहान ने बताया कि 15 दिन पहले मोहल्ले में इफ्तार कराने के दौरान इलाकाई शयान रजा उर्फ शयान मिर्जा पर पानी गिर गया था। इस पर वह गाली-गलौज कर विवाद पर उतारू हो गया। क्षेत्रीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, हालांकि इस दौरान अंजाम भुगतने ...