संभल, अप्रैल 13 -- आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा का अद्भुत संगम रविवार को खिरनी गांव में देखने को मिला, जहां अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में कृष्णा कोल्ड स्टोर परिसर में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के दौरान गायत्री परिजनों ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां अर्पित कीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से भर उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ यज्ञ में भाग लिया। यज्ञ संपन्न होने के बाद एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें गांव और क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से जल्द ही 51 कुंडीय भव्य महायज्ञ के आयोजन का निर्णय लिया गया। इसके लिए प्रारंभिक रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। इस अवसर पर प्रवेश कुमार, वीरसिंह, बनवारी सिंह,...