संभल, जुलाई 28 -- श्रावण मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस, परिवहन विभाग और अन्य संबंधित विभाग संयुक्त रूप से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इसी क्रम में सोमवार को एआरटीओ कार्यालय में जिले के बस ऑपरेटरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार, पीतलनगरी डिपो के एआरएम प्रतिनिधि तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने बस संचालकों को कांवड़ यात्रा के दौरान लागू रहने वाले यातायात डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Etah News: कैलाश मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम, रैपिंग और बैरिकेडिंग शुरू बैठक में बस ऑपरेटरों से अपील की गई कि वे नि...