संभल, जनवरी 28 -- संभल विकास खंड की ग्राम पंचायत भारतल गांव निवासी तराना जहां ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। चंदावली इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा की छात्रा तराना न केवल पढ़ाई में आगे हैं, बल्कि कुश्ती की नेशनल खिलाड़ी के रूप में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। तराना जहां बीते कई वर्षों से कल्याणपुर गांव स्थित त्यागी स्पोर्ट्स स्कूल में कोच आर्य भोले सिंह त्यागी से नियमित रूप से कुश्ती और कुराश का प्रशिक्षण ले रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी अपने सपनों को कमजोर नहीं पड़ने दिया। दिसंबर माह में सहारनपुर में आयोजित 69वीं नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तराना ने सिल्वर मेडल जीतकर कॉलेज, जनपद और पूरे उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया था। अब वह 30 जनवरी से दिल्ली में आ...