संभल, मार्च 28 -- रामनवमी के पावन अवसर पर शनिवार की मध्य रात्रि में शहर के सीता रोड चौराहे पर आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। आम दिनों में राहगीरों से व्यस्त रहने वाला यह चौराहा रामनवमी की रात एक भव्य धार्मिक स्थल में परिवर्तित हो गया। जहां चारों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कई दशक से चली आ रही परंपरा के अनुसार चौराहे वाली माता के दरबार में वैदिक रीति-रिवाज से हवन-पूजन और मंत्रोच्चार किया गया। लक्ष्मीनारायण मंदिर के निकट स्थित इस चौराहे पर हर वर्ष रामनवमी की अर्धरात्रि में यह आयोजन विशेष श्रद्धा के साथ संपन्न होता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना माता रानी पूर्ण करती हैं। यही कारण है कि इस अवसर पर दूर-दराज से भी श्रद्धालु यहां पहुंचकर अपनी आस्था प्रकट करते हैं और हवन में भाग लेते हैं। पूरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.