कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर, संवाददाता। चकेरी ओवरब्रिज में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह उन्नाव स्थित सरिया फैक्ट्री में काम कर घर आ रहा था। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद शव पोस्टमार्टम भिजवाया। कानपुर देहात के गजनेर पामा निवासी 37 वर्षीय विजय कुमार उन्नाव स्थित सरिया फैक्ट्री में नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी संगीता, दो बच्चे अंकिता व जसवंत हैं। किसान पिता चतुरी ने बताया कि गुरुवार सुबह विजय बाइक से उन्नाव फैक्ट्री काम पर गया था। शाम को वह घर के लिए लौट रहा था, तभी हरजेंदर व रामादेवी ओवरब्रिज के बीच पीछे से आ रहे किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विजय उछलकर सड़क पर जा गिरा। पुलिस उसे लेकर कांशीराम अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.