संभल, मार्च 29 -- जनपद भर के विभिन्न थानों पर शनिवार को विशेष गोष्ठियों का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस ने लोगों को सिंथेटिक, नायलॉन और सीसा लेपित प्रतिबंधित मांझे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे ऐसे खतरनाक मांझे का उपयोग न करें और नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित पतंगबाजी करें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चाइनीज मांझा और शीशा चढ़ी नायलॉन डोर न केवल इंसानों के लिए बल्कि पशु-पक्षियों के लिए भी बेहद जानलेवा साबित हो रही है। हर साल इस प्रकार के मांझे से कई हादसे सामने आते हैं, जिनमें गंभीर चोटें और जान तक जाने का खतरा रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ऐसे मांझे के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। गोष्ठियों में मौजूद लोगों को यह भी बताया गया कि प्रतिबंधित मांझे के खिला...