फोटो है))) चोरी की घटनाओं पर पुलिस आयुक्त को दिया ज्ञापन
कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर, संवाददाता। शहर के बाजारों में लगातार हो रही घटनाओं पर शनिवार को भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने अन्य व्यापारियों के साथ मिलकर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। साथ ही बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की। व्यापारी ज्ञानेश मिश्रा ने ज्ञापन देकर बताया कि बीती दो मार्च को नयागंज बाजार में व्यापारी सज्जन गुप्ता के यहां चोरों ने 40 लाख रुपये की चोरी की थी। आरोपितों ने दुकान से 25 लाख रुपये नकद और 15 लाख रुपये कीमत के मंदिर में रखे सोने व चांदी के सामान पार कर दिए थे। इसके बाद नयागंज बाजार, नौबस्ता व ट्रांसपोर्ट नगर में भी कई चोरियां हुई हैं। इन घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की। जिस पर पुलिस आयुक्त ने जल्द खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.