शाहजहांपुर, जनवरी 24 -- बार एसोसिएशन के राजेश्वर अध्यक्ष व राहुल देव महासचिव बने गहमा गहमी के साथ चार पदों के लिए हुआ था चुनाव फोटो नंबर-14- तिलहर बार एसोसिएशन चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते वकील। तिलहर, संवाददाता। बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेश्वर सिंह व महासचिव पद पर राहुल देव सागर ने जीत हासिल की। निर्वाचित पदाधिकारियों को वकीलों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। शनिवार को बार एसोसिएशन के चुनाव प्रक्रिया के अधिकारी अशोक कुमार साहू, शिरीष चंद्र मिश्रा, जितेन्द्र गंगवार, नजर हुसैन, अशोक गुप्ता व सुभाष चन्द्र पाण्डेय की देखरेख में हुई। अध्यक्ष पद की मतगणना में राजेश्वर सिंह को 150 व जितेंद्र प्रताप सिंह को 108, महासचिव पद पर राहुल देव सागर को 81, ज्ञानेंद्र शर्मा को 63, धर्मेंद्र प्रताप सिंह को 60, महेंद्र ...