दुबई, मार्च 8 -- अबूधाबी में भारतीय दूतावास यूएई में रहने वाले भारतीयों के लिए चेतावनी जारी की है। इमसें कहा गया है कि जिन जगहों पर घटनाएं हुई हैं, वहां पर फोटो लेने या वीडियो बनाने न जाएं। इसके भारतीयों से यह भी कहा गया है कि इस तरह की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर भी डालने से बचें। गौरतलब है कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला बोला है। जवाब में ईरान ने भी पड़ोसी देशों पर बम बरसाए हैं. इसके चलते मिडिल ईस्ट में हालात काफी मुश्किल हो गए हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खमनेई की हत्या भी हो चुकी है। एडवाइजरी में क्या-क्या कहा गयाभारतीय दूतावास ने चेतावनी देते हुए बयान जारी किया है। इसमें यूएई की तरफ से सख्त चेतावनी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि कोई भी किसी जगह पर किसी घटना को अनधिकृत तरीके से कैमरे में रिकॉर्ड करता पाया गया तो...