कन्नौज, मई 3 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने से आहत 11 वीं की छात्रा ने आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोपित के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव जलालपुर ठकुरन निवासी अमन सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुये बताया कि उसकी बहन रौनक सिंह, जो कक्षा 11 की छात्रा थी, 19 अप्रैल को दोपहर करीब 1:30 बजे रौनक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद जब छात्रा का मोबाइल फोन चेक किया गया, तो पता चला कि नितिन पाल उर्फ सूर्या पुत्र रामचंद्र पाल निवासी भिखारीपुर पतसिया उन्नाव ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर छात्रा की फोटो लगाकर अश्लील बातें लिखकर उसे वायरल कर दिया था। इसी से आहत होकर छात्रा ने यह कदम उठाया। आरोपी युवक वर...