फिरोजाबाद, सितम्बर 23 -- उत्तर थाना क्षेत्र में पड़ोसी द्वारा ब्लैकमेल किए जाने और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी से परेशान एक छात्रा ने मंगलवार रात आत्मघाती कदम उठा लिया। छात्रा कमरे में अपने गले से साड़ी का फंदा कसकर पंखे के कुंदे से झूल गई। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने उसे नीचे उतारा और ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय छात्रा शिकोहाबाद के एक बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। मंगलवार रात नौ बजे माता-पिता सहित अन्य पर घर की दूसरी मंजिल पर खाना खा रहे थे। उसी दौरान छात्रा प्रथम तल पर बने कमरे में चली गई और गले से साड़ी का फंदा कसकर पंखे के कूंदे से झूल गई। आधा घंटे तक जब वह छत पर नहीं पहुंची तो परिजनों को अन...