फतेहपुर, मार्च 1 -- छिवलहा। कस्बे के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रह रही एक महिला ने गांव के युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी दूसरे समुदाय का है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने बताया कि वह जीविका चलाने के लिए मोमोज व फिंगर का ठेला लगाती हैं। गांव का अमन प्रतिदिन घर आता था, तोड़फोड़ करता था और विरोध करने पर उन्हें, उनके पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी ने कुछ फोटो भी खींचे, जिससे वह डर के कारण किसी से शिकायत नहीं कर सकीं। शनिवार को आरोपी जबरन घर में घुस आया, मारपीट की और दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे ...