बुलंदशहर, नवम्बर 13 -- पहासू के एक गांव में स्कूली छात्रा को घर मे अकेली देख गांव का ही युवक घर घुस आया तथा किशोरी के साथ गन्दी व अश्लील हरकतें करने लगा तथा जमीन पर गिरा दिया। किशोरी के शोर मचाने परआस पास के लोग आए तथा युवक को पकड़ लिया। किसी तरह युवक लोगों की पकड़ से छूट गया तथा जाते जाते धमकी दे गया कि उसके पास किशोरी के अश्लील फोटो हैं किसी ने कुछ कहा तो उसके फोटो सोशल मीडिया और वायरल कर देगा तथा वह गांव में पोस्टर लगवा देगा। पीड़िता का कहना है कि उक्त युवक स्कूल जाने के रास्ते मे आकर उसके साथ बदतमीजी करता है।पीड़िता युवती की तहरीर पर पुलिस ने हरीश के युवक के खिलाफ संगत धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.