एटा, मई 27 -- फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था। साथ ही आरोपी ने घर पर आकर धमकाया। डर, परेशान होकर बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या की थी। मामले में पिता ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जसरथपुर के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी हर्षित निवासी कैल्ठा अलीगंज बेटी पर जबरन बात करने का दबाव बनाता था। बेटी ने बात करने से इंकार कर दिया था इतना ही नहीं फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने लगा, जिससे बेटी परेशान हो गई थी। आरोपी ने घर पर आकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिससे बेटी काफी परेशान थी और भयभीत रहती थी। 17 मई को बेटी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। एसओ विजय सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन...