प्रयागराज, जनवरी 31 -- जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत चल रहे अभियान के दौरान कई बूथों का निरीक्षण किया। इलाहाबाद पश्चिम के उच्च प्राथमिक विद्यालय हरवारा (द्वितीय), कम्पोजिट विद्यालय में बीएलओ मतदाताओं की फोटो अपलोड कर रहे थे। डीएम ने कहा कि सभी की फोटो मोबाइल एप से ही अपलोड कर दें। जिससे बाद में कोई समस्या न हो नए वोटरों के फॉर्म छह भरवाने के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि एक ही परिवार के मतदाताओं के अलग-अलग बूथ पर होने की विसंगति को भी दूर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो लोग एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर को 18 वर्ष के हो रहे हैं, वो भी फॉर्म भर दें। विसंगतियों को दूर किया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम अभिषेक सिंह आदि अफसर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...