बांदा, नवम्बर 15 -- बांदा। संवाददाता तिंदवारी कस्बा के श्रीनगर मोहल्ला निवासी मुलायमचंद्र वर्मा ने थाने में तहरीर दी। बताया कि 11 नवंबर को एक इलेक्ट्रानिक दुकान पर बैठा था। तभी पुरानी तिंदवारी निवासी मुकेश आया और एआईएप से फोटो बनाने लगा। विरोध किया तो गाली-गलौज व मारपीट की। धमकाते हुए भाग गया। पुलिस ने मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...