हमीरपुर, मार्च 26 -- स्कूली बच्चे उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदूपुर के है, जिन्हें गुरुवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे अंतरिक्ष दर्शन कार्यक्रम में लाया गया था। वापस जाने का नंबर आया तो स्कूल के स्टाफ ने बच्चों को ई-रिक्शे में भूसे की तरह भरवाकर गांव रवाना कर दिया। जर्जर हालत की ई-रिक्शा हिचकोले खाते हुए शहर के बीचोंबीच से निकल गया। कचहरी तिराहे में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक स्टाफ और बस स्टैंड में बैठने वाले पुलिस कर्मी सभी की नजरों के सामने से ई-रिक्शा निकल गया। चंदूपुर गांव जाने का रास्ता भी खराब है। अगर ऐसे में कोई हादसा होता तो बच्चे घायल भी हो सकते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.