जमशेदपुर, फरवरी 20 -- शहर के छायाकार नरेश अग्रवाल को विश्व प्रसिद्ध संस्था फियेफ फ्रांस के संरक्षण में आयोजित चित्र प्रदर्शनी स्नोई आईलैंड में मोनोक्रोम श्रेणी में स्वर्ण पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा एक अन्य चित्र को विशेष सम्मान तथा चार और चित्रों को प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया है। यह एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता थी, जिसमें लगभग 25 देश के छायाकारों ने भाग लिया था। प्रदेश में वे एकमात्र ऐसे छायाकार हैं जिनकी तस्वीरों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1000 से अधिक बार चयन हुआ है। वे झारखंड के पहले व्यक्ति होंगे, जिन्हें अमेरिका फोटोग्राफी समिति द्वारा यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। नरेश ने लुप्त होती सबर जाति पर विशेष कार्य किया है। झारखंड एवं बंगाल के बहुत सारे गांवों में जाकर उनकी तस्वीरें ली हैं। शीघ्र ही कोलकाता में उनके चित्रों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.