संभल, सितम्बर 8 -- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आगामी 11 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के समर्थन में मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक की नगर मुख्य शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बैज पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने में हो रही देरी तथा पीएलआई में कथित भेदभाव के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। शाखा के अधिकारियों एवं क्लेरिकल स्टाफ ने बड़ी संख्या में बैज पहनकर आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई। कर्मचारियों का कहना है कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लंबे समय से लंबित मांग है। इसके बावजूद व्यवस्था लागू करने में हो रही देरी से बैंक कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। वहीं, पीएलआई के मामले में कथित असमानता को समाप्त कर सभी कर्मचारियों के सा...