आगरा, अक्टूबर 22 -- आगरा के सिढ़पुरा कस्बे में प्रेमी के साथ रहने के फैसले से नाराज परिजनों ने अपनी जिंदा बेटी का ही शांति पाठ करा दिया। परिजनों ने शोक संदेश के कार्ड छपवाए और लोगों को आमंत्रित किया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लोगों के सामने बेटी की तस्वीर रखी गई और उस पर माला चढ़ाई गई। इस अनोखे आयोजन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शांति पाठ से संबंधित कार्ड पुलिस को भी भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, कस्बे की एक युवती अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। इस मामले में उसके परिजनों ने नामजद लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की और उसे बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस युवती को न्यायालय में पेश करने के लिए ले गई। वहां युवती ने अपने परिवार के साथ रहने के बजा...