फोटो ग्राफर्स एसोसिएशन की विशेष बैठक में संगठन मजबूती पर जोर
कन्नौज, मई 28 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर स्थित बीकानेर होटल में फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जिला कन्नौज की ओर से एसएसएस योजना, साझा सुरक्षा संकल्प विषय पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य फोटोग्राफर साथियों के बीच एकता, सहयोग और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में जिले भर के फोटोग्राफरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने पर विचार साझा किए। बैठक में प्रदेश विशेष सचिव सौरभ मिश्रा, जोनल हेड कानपुर विष्णु नारायण दीक्षित तथा मंडल प्रमुख कानपुर अमित राठौर विशेष रूप से मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती आपसी एकजुटता और सहयोग से ही संभव है। उन्होंने सभी सदस्यों से एक-दूसरे के साथ खड़े रहकर संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सोनू बाजपेयी, बाबाजी गुप्ता, मनीष शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.