फिरोजाबाद, मई 19 -- उत्तर थाना क्षेत्र के ककरऊ कोठी आनंद नगर में गड्ढे का फोटो खींचने पर दबंग ने महिला से गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर दी। पीड़िता गीता देवी पत्नी वीरेंद्र कुमार द्वारा एसएसपी से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि वह सोमवार देर शाम घर के बाहर गहरे गड्ढे का फोटो खींच रही थी। उसी दौरान हिमाचल उर्फ हेमंत वहां पहुंच गया और गाली गलौज करते हुए अभद्रता करने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जब पुलिस को फोन किया तो वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...