फोटो खींचते हुए नदी में गिरे और तेज बहाव में बहने लगे हिमाचल आए 3 पर्यटक, बाल-बाल बची जान; VIDEO
कुल्लू, जून 10 -- हिमाचल प्रदेश घूमने गए पंजाब के तीन पर्यटकों की जान उस वक्त आफत में फंस गई, जब वे कुल्लू के मणिकर्ण इलाके में पार्वती नदी के तेज बहाव में फंस गए। यह घटना तब हुई जब परिवार के तीनों सदस्य फोटो खिंचवाने के लिए नदी के किनारे पर पहुंच गए और इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से नदी के तेज बहाव में फंसकर बहने लगे। हालांकि राहत की बात यह रही कि स्थानीय लोग वहां मौजूद थे और उन्होंने उन तीनों पर्यटकों को समय रहते बचा लिया। यह हादसा मंगलवार को हुआ और इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब से आया यह परिवार मणिकर्ण साहिब गुरुद्वारे में दर्शन के लिए गया था और वहां से निकलने के बाद में तस्वीरें लेने के लिए नदी के किनारे चला गया था। इसी दौरान जब वे किनारे के बहुत पास खड़े होकर तस्वीरें ले रहे थे तो इसी दौरान उनका स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.