मुजफ्फर नगर, मार्च 17 -- रामपुर तिराहाकांड से जुडे राधा मोहन द्विवेदी मामले में फोटो कॉपी साक्ष्य पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने मंगलवार की तिथि नियत की है। वही सरकार बनाम एसपी मिश्रा व ब्रज किशोर मामले में सुनवाई नही हो सकी। सुनवाई के लिए 18 मार्च की तिथि नियत की है। एक अक्टूबर 1994 को उत्तराखंड से पृथक राज्य की मांग के लिए दिल्ली जा रहे आंदोलनकारियों को पुलिस ने रामपुर तिराहे पर रोक लिया। पुलिस पर महिलाओं से छेडछाड व दुष्कर्म के आरोप लगे थे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सात मुकदमे दर्ज कराए गए थे। उत्तराखंड संघर्ष समिति के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि सरकार बनाम राधा मोहन द्विवेदी मामले में फोटो कापी साक्ष्य पर सुनवाई हुई है। कोर्ट ने आदेश के लिए अब मंगलवार की तिथि को नियत किया है। वही सरकार बनाम एसपी मिश्रा व ब्रजकिशोर ...