अमरोहा, फरवरी 24 -- गजरौला। फोटो के साथ छेड़छाड़ कर बदनाम करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है युवक अलग-अलग मोबाइल से फोन करके पीड़ित पक्ष को ब्लैकमेल भी कर रहा है। शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति का आरोप है कि एक युवक उसके बच्चों की फोटो से छेड़छाड़ करके बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। वह अलग-अलग फोन नंबरों से फोन करके ब्लैकमेल भी कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.