भागलपुर, मई 12 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर के सन्नी कुमार एवं मोकामा के दो युवकों ने सुल्तानगंज के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा घाट से गंगाजल लेकर स्केटिंग करते हुए 53 दिनों में केदारनाथ धाम की कठिन यात्रा पूरी की। तीनों युवकों ने अपनी पीठ पर गंगाजल लेकर कठिन रास्तों को पार किया तथा बाबा केदारनाथ धाम पहुंचकर जलार्पण किया। यात्रा पूरी करने के बाद तीनों युवक जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी से मिलने पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी युवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके साहस, आस्था और समर्पण की सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि यह भागलपुर एवं बिहार के लिए गर्व की बात है कि युवाओं ने स्केटिंग करते हुए लंबी दूरी तय कर बाबा केदारनाथ धाम में जलार्पण किया। यह भी पढ़ें- जहां रुकती थी बाबा केदार की डोली, वहीं PM मोदी ने की 3 महीने साधना; 20...