भागलपुर, अगस्त 7 -- भागलपुर। जिले के पीरपैंती अंचल में वज्रपात की चपेट में आने से मृत दो लोगों के आश्रितों को जिला प्रशासन द्वारा अनुग्रह अनुदान की राशि प्रदान की गई। जिला आपदा प्रबंधन शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका पूनम देवी एवं सुप्रिया कुमारी के निकटतम आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। दोनों मृतकों के निकटतम आश्रितों को 4-4 लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान चेक प्रदान किया। यह सहायता राशि राज्य सरकार की आपदा पीड़ितों के लिए निर्धारित अनुग्रह अनुदान नीति के तहत दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...