संभल, मई 19 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव मई में खेत के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के तहेरे भाइयों ने गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी का शांतिभंग की धारा में चालान किया है। बताया गया कि रविवार देर रात सलौनी पुत्री स्वर्गीय नरेश के तहेरे भाई खेत के हिस्से के बंटवारे को लेकर विवाद कर रहे थे। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर युवती को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- दो पक्षों के बीच मारपीट में रिपोर्ट शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह युवती को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। घायल अवस्था में स...